मुस्लिम दिव्यांग ने सुनाई मानस की चौपाई, सीएम योगी ने दी शाबाशी।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यक्रम में उस समय भाव विभोर हो गए जब दृष्टिबाधित दिव्यांग मुस्लिम युवक ने उनको श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलम नाम के इस युवक की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी। कार्यक्रम के बाद जब योगी जाने को हुए तो एक दृष्टिबाधित दिव्यांग किशोर ने उन्हें गाना सुनाने की इच्छा जाहिर की।

वीओ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यक्रम में उस समय भाव विभोर हो गए जब दृष्टिबाधित दिव्यांग मुस्लिम युवक ने उनको श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुनाई।योगी ने आलम नाम के इस युवक की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय तीन दिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन कियाइस दौरान दिव्यांगजन की प्रतिभा देख मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान एक स्टाल पर ²ष्टिबाधित दिव्यांग आलम ने मुख्यमंत्री को श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुनाई तो वह भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के बाद जब योगी जाने को हुए तो एक दृष्टिबाधित दिव्यांग किशोर ने उन्हें गाना सुनाने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री तुरंत रुक गए और उसका गाना सुनने के बाद ही गए।

UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version