80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के कार्यक्रम
संतकबीरनगर-80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायण ट्रांसपोर्ट परिसर में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और देश के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। देश भक्ति कार्यक्रम को लेकर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी के अध्यक्षता में क्या कार्यक्रम किया गया और गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पद अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम अच्छी तरीके से संपन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष जाकिर डब्लू भाई, मंत्री राघवेंद्र यादव, कार्यक्रम व्यवस्थापक विवेक राय सहित सभी सहयोगी सदस्यों, सहयोगी स्टाफ एवं नारायण ट्रांसपोर्ट के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर खलीलाबाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।


