2024-25 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण की गति को करेगा तीव्र- पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डे

गोरखपुर।भाजपा पूर्व राष्ट्रीय मन्त्री पूर्व एमएलसी विनोद पाण्डेय ने रानीडीहा क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता व बजट पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024-25 का केन्द्रीय बजट विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ लाया गया है। बजट में कर्ज गारण्टी योजना से उत्तर प्रदेश को 20 लाख इकाइयों को जीवनदान मिलेगा जिससे 22 लाख नये उद्यमी तैयार होंगे। शिक्षा के क्षेत्र 1000 आईटीआई को हब और स्कोप व्यवस्था अपग्रेड होगा जिससे लाखों युवावों को फायदा मिलेगा। बजट में इंफ्राटेक्चर पर विशेष जोर दिया गया है उत्तर प्रदेश को इस बजट में दस नये राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे। दो से तीन इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। इस बजट में उत्तर प्रदेश में कुल बीस लाख शहरी पीएम आवास और पच्चीस लाख ग्रामीण पीएम आवास
मिलेंगे। टेक्स के नये स्लैब से ग्यारह लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा बजट में उत्तर प्रदेश को कुछ नही मिलने पर सरकार को घेरा जा रहा है लेकिन बजट में यूपी को सबसे अधिक अंश मिला है। बजट में इंफ्राटेक्चर और उद्योग को उभारने के लिए 2.44 लाख करोड़ आवंटित किया है जो राज्य की प्रगति के लिये मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिये समर्पित है।

UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version