Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » गोरक्षपीठ में आई दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गायें, मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से खिलाया गुड़
    Uncategorized

    गोरक्षपीठ में आई दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गायें, मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से खिलाया गुड़

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7September 20, 2024Updated:September 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में देश की दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की गायें पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इन नन्ही गायों (बछिया-बछड़ा) को बड़े प्यार से दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गोरक्षपीठ, जो गोसेवा के लिए प्रसिद्ध है, में पुंगनूर गाय का आना मंदिर के गोवंश संसार को और समृद्ध बनाता है।

    शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी की दिनचर्या हमेशा की तरह परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। गोसेवा उनके दिन का अहम हिस्सा होती है, और इस बार पुंगनूर नस्ल की बछिया-बछड़ा का आगमन इसे खास बनाता है। योगी आदित्यनाथ ने इन गायों को दुलारते हुए उनके माथे पर हाथ फेरा, गर्दन सहलाई, और भावुक होकर कहा, “तुम्हें माई की याद आ रही है, ना?” कुछ समय तक वह इन्हें दुलारते रहे और फिर अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोशाला के अन्य गोवंशों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला जैसे नामों से गायों को पुकारा। उनकी आवाज सुनते ही कई गायें उनके पास दौड़कर आ गईं। योगी आदित्यनाथ ने सभी गायों को प्यार से दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंशों के स्वास्थ्य और देखभाल के बारे में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleगोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    Next Article “आईईटी लखनऊ में ‘बहुआयामी व्यक्तित्व विकास’ पर प्रेरणादायक सत्र: आईएएस डॉ. हीरा लाल ने दिए सफलता के तीन मंत्र”
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    स्वामी विवेकानंद हेल्थ केयर सेण्टर ने स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

    January 19, 2025

    गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, 15 दिन में समाधान के निर्देश

    January 15, 2025

    गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: सीएम योगी ने मकर संक्रांति पर चढ़ाई खिचड़ी

    January 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2025 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?