भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 93 वें बलिदान दिवस 23 मार्च के अवसर पर बेतियाहाता स्थित उनके मूर्ति के समक्ष राष्ट्ररक्षा आहुति यज्ञ के आयोजन में युवाओं को संकल्पबद्ध कराया गया।

गोरखपुर।अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में बेतियाहाता चौक स्थित भगत सिंह मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि, वैदिक मंत्रों के बीच बलिदानी क्रांतिवीरों को 93 दीप जलाकर दीपांजलि द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया।
संगठन के अध्यक्ष बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि आज भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का बलिदान दिवस है। उनके ही बताए आदर्शों, मूल्यों से प्रेरित होकर ही यह संगठन आज आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवराम हरि और राजगुरु का प्रतिमा भगत सिंह की मूर्ति के साथ ही स्थापित करने की मांग को लेकर विगत 7 वर्षों से लगातार जन जागरण किया जा रहा है। जिला एवं नगर निगम प्रशासन को
पत्रक देकर मांग भी किया जा चुका है। उनके बलिदान दिवस के अवसर पर आज पुनः पुरानी मांग को दोहराते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मां भारती के अमर सपूतों को एक साथ स्थापित किया जाय क्योंकि तीनों क्रांतिवीरों को फिरंगियों ने आज ही के दिन फांसी पर लटकाया था।

इस संगठन का धेय्य ही “हम करें राष्ट्र आराधन” के सूत्र व्याक्य पर संचालित है।
तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूँ ये देश की मिटटी तुझे कुछ और भी दूं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद शुक्ला, बीरू दूबे, प्रदीप त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, रमेश पाठक, सुदामा गोंड, रंजन श्रीवास्तव, कमलेश यादव, चंद्रेश्वर सिंह, अभिषेक जायसवाल उपस्थित थे।

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 93 वें बलिदान दिवस 23 मार्च के अवसर पर बेतियाहाता स्थित उनके मूर्ति के समक्ष राष्ट्ररक्षा आहुति यज्ञ के आयोजन में युवाओं को संकल्पबद्ध कराया गया।
UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version