विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित,पराक्रम पत्रिका का हुआ विमोचन

 

विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शील्ड भेंट कर व भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा निर्मित पराक्रम पत्रिका का भी जिलाधिकारी से विमोचन कराया गया।

इसके उपरांत खलीलाबाद मे स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पत्रिका, शील्ड, डायरी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, जिला संयोजक संजय चौहान, प्रदेश मंत्री (गौ रक्षा) श्याम नारायण तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय हिंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) ज्ञान जयसवाल, जिला अध्यक्ष (कृषि प्रकोष्ठ) शिव बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष (मातृशक्ति) शिखा अग्रहरी, सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आशुतोष त्रिपाठी, राजन पांडे, राहुल चौधरी, राकेश शर्मा, अनूप चौरसिया, धीरज पाठक, अर्जुन विश्वकर्मा, विनोद कनौजिया, रविंद्र गौण, रमेश प्रजापति, रामप्रवेश शुक्ला, सुमन ठाकुर, माया गौड़, शांति देवी, लवकुश पांडे, प्रदीप कुमार, चंद्रमणि राय, तथा तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी संदीप अग्रहरि, दूधनाथ, सुरेश चौधरी, सचिन अग्रहरि, संगम राजभर, श्याम बाबू, आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version