गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी
गोरखनाथ मंदिर मे श्रद्धालुओं का जन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा
पुण्य काल में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने स्वयं बाबा गोरखनाथ को पवित्र खिचड़ी अर्पित की गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद आम श्रद्धालुओं बाबा गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा—“मकर संक्रांति भारत की सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। आज से सभी शुभ और पुण्य कार्यों का शुभारंभ माना जाता है।” उन्होंने बताया कि—सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश को संक्रांति कहा जाता है।इस दिन से उत्तरायण की शुरुआत होती है, जब दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।गोरखपुर में इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाने हेतु मंदिर पहुँचे। कल भी लाखों की भीड़ उमड़ी थी।वहीं प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा—“इस पावन अवसर पर देश-प्रदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। सभी को मकर संक्रांति की मंगलमय शुभकामनाएँ।”


