Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज
    उत्तरप्रदेश

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7January 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मकर संक्रांति पर राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

    डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। मकर संक्रांति एवं माघ मेला के पावन अवसर पर कस्बे के राप्ती नदी तट स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को कर्म योगी परिवार के तत्वावधान में राम-राम सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामूहिक खिचड़ी भोज का आनंद लेते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
    समरसता भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं हियुवा उ. प्र. के प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्रत, पर्व और त्योहारों के कारण ही सनातन धर्म जीवंत है, और इन परंपराओं को चिरकाल तक बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करने के लिए ऐसे सहभोज कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
    पूर्व विधायक ने बताया कि मकर संक्रांति से लेकर संत रविदास जयंती तक पूरे जनपद में समरसता सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सहभोज के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों का अंत होता है। जब अमीर-गरीब, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सभी एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो सामाजिक एकता की सशक्त मिसाल सामने आती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हिन्दू समाज की एकजुटता ही राष्ट्रविरोधी शक्तियों के मंसूबों को विफल कर सकती है और यही एकता समाज, प्रदेश व राष्ट्र के विकास को मजबूती प्रदान करती है।
    कार्यक्रम को लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि एवं राजेंद्र धुरिया आदि ने भी संबोधित किया और समरसता भोज के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक युवराज ने किया।
    कार्यक्रम के समापन पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सनातन धर्म और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। इस दौरान नीरजमणि त्रिपाठी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, पप्पू श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, शत्रुहन सोनी, रमेशधर द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, अवधेश चौधरी, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, बब्बू पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    @bjp @raghvendar partapsingh @upkiawaaz24x7
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleबृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की लहर देखने को मिल रही है। महायुति 53, ठाकरे ब्रदर्स-32, कांग्रेस -10, एनसीपी-1, अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। प
    Next Article डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    जनपद बांदा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा का शुभारंभ, 1:30 में मीडिया से करेंगे प्रेस कॉन्फ़्रेंस, 03 बजे से हनुमंत कथा का होगा शुभारंभ, शहर के होटल राम दा में आयोजित होगी प्रेस कॉन्फ़्रेंस!

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?