Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
    उत्तरप्रदेश

    डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7December 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

    विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

     

    संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

    बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।

    जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में एनएचएआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया।

    एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने एनएचएआई प्रतिनिधि को जनपद में क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए जिससे ठंडी के मौसम में कोहरा आदि से दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके।

    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।

    जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया की जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय, वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाएए किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। उन्होंने कहां की जनपद में चल रहे 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

    इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर.के.पांडेय, अधि.अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विमल कुमार, एसडीओ विद्युत के.एन.शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    @Dmsantkabirnagar @santkabirnagar @upgov @upkiawaaz24x7
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleविश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित,पराक्रम पत्रिका का हुआ विमोचन
    Next Article गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?