कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन समय पर कराये जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने एडीएम से की मुलाकात
- एडीएम ने अगले हफ्ते में महोत्सव समिति की बैठक का दिया आश्वासन
पर
रिपोर्ट- विकास श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। आगामी 2026 कबीर मगहर महोत्सव को निर्धारित तिथि पर सफलतापूर्वक आयोजन करने की मांग को लेकर कबीर मगहर महोत्सव समिति के कार्यकारिणी सदस्यों पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह के नेतृत्व में सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश से मुलाकात की। साथ ही महोत्सव समिति की आवश्यक बैठक बुलाने की मांग भी रखी। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने एक हफ्ते के अंदर ही महोत्सव समिति की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।
समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी से मिलकर कबीर मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गयी।साथ ही महोत्सव को पूर्व के निर्धारित तिथि पर आयोजन करने के लिये भी वार्ता की गई। जो कतिपय कई कारणों से 12 जनवरी से 18 जनवरी तक चलने वाले कबीर मगहर महोत्सव का आयों नहीं हो पढ़ा था।साथ ही यह कहा गया कि प्रत्येक वर्ष महोत्सव समिति की बैठक नवम्बर माह में ही आयोजित हो जाती थी।परंतु दिसम्बर माह का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है अब तक महोत्सव समिति की कोई बैठक आहूत नहीं कि गयी। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि कबीर महोत्सव मगहर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है, जिसकी प्रतिवर्ष देशभर से हजारों की संख्या में पर्यटकों, संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर यदि अभी से आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी जाएँ तो महोत्सव को और अधिक प्रभावी, आकर्षक और व्यवस्थित रूप दिया जा सकता है।
जिस पर एडीएम जयप्रकाश ने जिलाधिकारी से वार्ता कर अगले हफ्ते महोत्सव समिति की बैठक आयोजित कराने का आश्वासन दिया।साथ ही कहा कि सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हो जायेगी।
इस मौके पर सभासद कृष्णचन्द्र सैनी, सभसद अतुल श्रीवास्तव, सभासद मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।


