Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » कांग्रेस,बीजेपी और सपा ने हमारे कौम को छला है-शौकत अली
    उत्तरप्रदेश

    कांग्रेस,बीजेपी और सपा ने हमारे कौम को छला है-शौकत अली

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7December 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कांग्रेस,बीजेपी और सपा ने हमारे कौम को छला है-शौकत अली

     

    अगया मे भावी प्रत्याशी सेराज खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

     

    रिपोर्ट- विकासश्रीवास्तव

     

    संतकबीरनगर। एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली सेमरियावां क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर हमलावर हुए।

    एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के द्वारा उचहरा कला, चौराहा, अगया समेत कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को बताते हुए जागरूक किया कि आने वाले चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एआईएमआईएम पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों एक ही सिक्के के पहलू है जो हमारे समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। समाज जागरूक हो गया है और अब जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

    उचार कला में मौलाना दाउद कासमी और अगया मे एआईएमआईएम पार्टी से जिला पंचायत चुनाव की दावेदारी कर रहे सेराज खान के नेतृत्व मे नुक्कड़ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और लोगों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि आप सभी का लीडर बलिस्टर है, ताकतवर है आप सब अपने नेता को मजबूत बनाएं आप सभी का लीडर शेर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा हमारे समाज और कौम को छलने का काम किया है।

    समाज सब के झंडे को लेकर अब तक ऊंचा करता रहा है लेकिन अब समाज हमारा जागरूक हो गया है और असदुद्दीन ओवैसी के साथ खड़ा है इसलिए आने वाले समय में हमारी सरकार बनेगी और सर्व समाज के लिए हम काम करते रहे हैं और आगे करते रहेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मोहम्मद सफीक ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के युवा जांबाज कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगे, क्योंकि जनपद की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के कार्य क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चल रहा है, जिसमें आम जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अगया में नुक्कड़ सभा का आयोजन करने वाले वार्ड नंबर 11 से एआईएमआईएम पार्टी के संभावित प्रत्याशी सेराज खान ने नुक्कड़ सभा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का बाइक रैली के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सेराज खान ने कहा कि 60 वर्षों तक अल्पसंख्यक समाज ने कांग्रेस, सपा और बसपा को अपना समर्थन देते हुए पार्टी का झंडा ढोया लेकिन हमारे समाज को कुछ भी नहीं मिला। पार्टी मुखिया बैरिस्टर साहब के नेतृत्व में एआईएमआईएम पार्टी के झंडे तले अल्पसंख्यक समाज आज एकजुट एवं जागरूक हुआ है और आने वाले समय में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी, पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी पंचायत चुनाव में उतारे जाएंगे उनका समर्थन देते हुए सभी लोग विजय दिलाएंगे। नुक्कड़ सभा के दौरान पार्टी नेता सेराज खान, पूर्व प्रभारी मोहम्मद सफीक, जिलाध्यक्ष इरशाद आलम, जावेद अहमद, अब्दुल हफीज, फरीद प्रधान, फैयाज अहमद, सैदा हुसैन, गयासुद्दीन, मोहम्मद वसीम, वलिवुल्ला नदवी, सुनील यादव, असरार हुसैन, साकित अंसारी, सुडडू खान, सलीम, अलीम, करीम, नियाज अहमद, मेहदी हसन साहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    @santkabirnagar @sokatali
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
    Next Article कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन समय पर कराये जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने एडीएम से की मुलाकात एडीएम ने अगले हफ्ते में महोत्सव समिति की
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?