• भाजपा महिला मोर्चा मालवीय नगर मंडल की बैठक नंदानगर में संपन्न हुई।
  • गोरखपुर | महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को सैनिक नगर सेक्टर अंतर्गत वार्ड नं 07 नंदानगर में मंडल अध्यक्ष सुनीता पांडेय के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया। श्वेता श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को क्षेत्र में लाभार्थियों से संपर्क करने तथा उनको सरकार की योजनाओं से अवगत कराने पर जोर दिया। लाभार्थी संपर्क, माइक्रो डोनेशन,नारी शक्ति वंदन व अन्य कार्यक्रम के विषय में विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चंदा सिंह क्षेत्रीय संयोजक वीना तिवारी क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी वार्ड पार्षद उपेन्द्र सिंह इं. बृजमोहन वीदोतमा सिंह रेखा सिंह सविता सिंह मंजू यादव रामा मिश्रा प्रमीला सिंह गंगा गीता श्यामा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–राजदीप सोनलर ,गोरखपुर।

भाजपा महिला मोर्चा मालवीय नगर मंडल की बैठक नंदानगर में संपन्न हुई।
UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version