श्री दादी जी सेवा मंडल के तत्वावधान में  मंगल पाठ व होली भजन उत्सव का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक मैरिज लान में किया गया। भजनों व मंगल पाठ के बीच श्री दादी की आराधना की गई और भक्तों ने दादी के दरबार में फूलों की होली खेली।

गोरखपुर।कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित करने से हुई। ज्योति का प्रथम दर्शन पाते ही वातावरण जयघोष से गूंज उठा। भजन गायक संजय शर्मा  ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाया। भजनों व होली गीतों पर देर तक दादी भक्त नाचते-झूमते रहे। तत्पश्चात चुनरी ओढ़े महिलाओं ने मंगल पाठ किया।

 

कार्यक्रम में पवन सिंघानिया, भारत जालान ,नामित सिंघानिया, मनीष रुंगटा ,विजय चंदवामिया ,विष्णु हरि जालन ,मनोज गोयल ,आनंद जालान ,नारायण प्रेम , शैलेश तुलस्यान ,अभिषेक पोद्दार ,दीपक जालान, वरुण बांका ,चंदन मोदी, पवन , प्रदीप केडिया, संजय सिंघानिया, अतुल जलन ,संदीप केडिया,  समेत बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता रही।

रिपोर्ट–राजदीप सोनकर,गोरखपुर।

UP Ki Awaaz 24x7
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version