Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » जरूरतमंदों में सभासद ने वितरित किया कंबल,ठंड से लोगों को मिलेगी राहत
    उत्तरप्रदेश

    जरूरतमंदों में सभासद ने वितरित किया कंबल,ठंड से लोगों को मिलेगी राहत

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    • जरूरतमंदों में सभासद ने वितरित किया कंबल,ठंड से लोगों को मिलेगी राहत

    विकास श्रीवास्तव

    संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के तेलीटोला के सभासद आतिफ ओबैद ने मंगलवार को वार्ड के 40 बेसहारा, विधवा व निराश्रित महिलाओं में कम्बल वितरित किया। जिससे उन्हें ठण्ड से राहत मिल सके। इसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। तेली टोला वार्ड के सभासद आतिफ ओबैद ने कहा कि गरीबो की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। तेरा तुझको अर्पण क्या लगे है मेरा। ऐसे कार्यों में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये। आगे बताया कि ठण्ड को देखते हुये वार्ड के लगभग चालीस गरीबों/बेसहारा लोगों में कम्बल का वितरण किया गया है।वर्तमान में पड़ रही शुरुआती ठंड में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। इससे सबसे अधिक समस्या बुर्जुग व पुरुष महिलाओं को हो रही है। इसे देखते हुए जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण निजी बजट से किया है। उन्होंने वार्ड के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद से वार्ड की जनता ने उन्हें दुआओं से नवाजा है। उन्हें वे निराश नहीं करेंगे और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहेंगें। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी चलता रहेगा और कोई भी वार्ड का सदस्य अपने हक व अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। इस दौरान उमर शेख उर्फ बेचू बाबा, राहुल पासवान, आदिल ओबैद, मास्टर खुर्शीद अहमद, रियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलायें मौजूद रहीं।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    @Aatif aubed @santkabirnagar @vikash shriwastav
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपुलिस द्वारा 03 वर्षीय बच्ची की हत्या की वांछित अभियुक्ता सौतेली माँ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल
    Next Article प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर से किया शिष्टाचार भेंट
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?