- जरूरतमंदों में सभासद ने वितरित किया कंबल,ठंड से लोगों को मिलेगी राहत
विकास श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के तेलीटोला के सभासद आतिफ ओबैद ने मंगलवार को वार्ड के 40 बेसहारा, विधवा व निराश्रित महिलाओं में कम्बल वितरित किया। जिससे उन्हें ठण्ड से राहत मिल सके। इसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। तेली टोला वार्ड के सभासद आतिफ ओबैद ने कहा कि गरीबो की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। तेरा तुझको अर्पण क्या लगे है मेरा। ऐसे कार्यों में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये। आगे बताया कि ठण्ड को देखते हुये वार्ड के लगभग चालीस गरीबों/बेसहारा लोगों में कम्बल का वितरण किया गया है।वर्तमान में पड़ रही शुरुआती ठंड में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। इससे सबसे अधिक समस्या बुर्जुग व पुरुष महिलाओं को हो रही है। इसे देखते हुए जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण निजी बजट से किया है। उन्होंने वार्ड के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद से वार्ड की जनता ने उन्हें दुआओं से नवाजा है। उन्हें वे निराश नहीं करेंगे और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहेंगें। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी चलता रहेगा और कोई भी वार्ड का सदस्य अपने हक व अधिकार से वंचित नहीं रहेगा। इस दौरान उमर शेख उर्फ बेचू बाबा, राहुल पासवान, आदिल ओबैद, मास्टर खुर्शीद अहमद, रियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलायें मौजूद रहीं।




