मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याए
गोरखपुर-अभिषेक सिंह
मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में आयोजित *जनता दर्शन* कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रदेशभर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने हर एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।




