Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राही पंचू के साथ फीता काट कर गृह प्रवेश कराया
    उत्तरप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राही पंचू के साथ फीता काट कर गृह प्रवेश कराया

    support@webmitr.inBy [email protected]April 1, 2022Updated:August 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम कदारी पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ योजना में निर्मित आवास का हितग्राही पंचू के साथ फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंचू एवं उसके परिवार को स्थायी छत की सौगात दी तो पंचू एवं उसके परिवार ने बुंदेलखण्डी व्यंजन खिलाकर मुख्यमंत्री का आत्मीय सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आत्मीय भाव से खिलाए गए स्वादिष्ट भोजन की प्रशंसा की। मुख्यंमत्री श्री चौहान ने भोजन के बाद पंचू रजक के परिवार के सदस्यों से भेंट कर हालचाल जाना। बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बेटियों को उपहार भेंटकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पंयायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी हितग्राही के घर भोजन किया।

    मुख्यमंत्री चौहान के कदारी आगमन पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और कलश रखकर मंगल गीत गाकर स्वागत किया। भांजी भारती ने मामा को अपने विवाह का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारती को अग्रिम बधाई के साथ शुभाशीष दिया।

    मुख्यमंत्री श्री चौहान का नारी शक्तियों द्वारा बुंदेलखण्डी संस्कार से कलश, दीप ज्योति एवं पुष्पों से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए तिलक लगाया गया।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी एवं उत्पाद सामग्री का किया अवलोकन
    Next Article “फुटपाथ पर दुकान न लगाने पर अब भी जारी रहेगा अतिक्रमण नियंत्रण अभियान: एएसपी मानुष”
    [email protected]
    • Website

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?