Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी एवं उत्पाद सामग्री का किया अवलोकन
    उत्तरप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास प्रदर्शनी एवं उत्पाद सामग्री का किया अवलोकन

    support@webmitr.inBy [email protected]April 1, 2022Updated:August 11, 2022No Comments1 Min Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के बाद उपस्थित नागरिकों से भेंट की। स्टेडियम प्रांगण में लगाई गई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी में पीएम स्वनिधि, आजीविका मिशन, सेफसिटी, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों एवं स्व-सहायता समूह के उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शित सामग्रियों के संबंध में संचालकों से जानकारी ली। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी से बनाए गए खिलौने, सजावटी सामान, मूर्तियाँ, कपड़े आदि का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेफसिटी की प्रदर्शनी स्टॉल पर बालिकाओं से चर्चा की और उनके साथ तथा अन्य स्टॉलों के संचालकों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने नव निहाल बच्चे से हाथ मिलाया, दुलार किया और शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों से भेंट की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। 

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और करंज के पौधे लगाए
    Next Article मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हितग्राही पंचू के साथ फीता काट कर गृह प्रवेश कराया
    [email protected]
    • Website

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?