Close Menu
UP Ki Awaaz 24×7
    Facebook X (Twitter) Instagram BlogLovin
    Facebook X (Twitter) Instagram
    UP Ki Awaaz 24×7UP Ki Awaaz 24×7
    Subscribe
    • होम
    • देश विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Login
    UP Ki Awaaz 24×7
    Home » गोरक्षनगरी से दो युवतियां बनीं गणतंत्र दिवस परेड की मुख्य आकर्षण, कदमताल में दिखाएंगी कौशल
    उत्तरप्रदेश

    गोरक्षनगरी से दो युवतियां बनीं गणतंत्र दिवस परेड की मुख्य आकर्षण, कदमताल में दिखाएंगी कौशल

    UP ki Awaaz 24x7By UP ki Awaaz 24x7December 18, 2023Updated:December 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कौड़ीराम क्षेत्र के महठा गांव निवासी शिवशंकर राय की बेटी आकांक्षा राय और सिकरीगंज क्षेत्र के बड़ियार गांव निवासी विवेकानंद पांडेय की बेटी स्मिता पांडेय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होने की जानकारी होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

    दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में इस बार गोरक्षनगरी की दो बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। आकांक्षा राय और स्मिता पांडेय बतौर एनएसएस स्वयंसेवक परेड में शामिल होंगी। परेड के लिए चयनित आकांक्षा राय सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज की बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है, जबकि स्मिता पांडेय महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उनके चयन की जानकारी होते ही कॉलेज और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

    दोनों प्रथम सेमेस्टर से ही राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपनी सेवा दे रही हैं। उनका चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। पहले चरण में कार्यक्रम अधिकारियों और दूसरे चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर चयन किया जाता है।

    तीसरे चरण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्री परेड के लिए चयन किया गया था। प्री आरडी शिविर 19 से 29 नवंबर तक देव संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित किया गया। वहां उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। उनके चयन को लेकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक एएस कबीर की ओर से पत्र जारी कर दिया गया।

    कौड़ीराम क्षेत्र के महठा गांव निवासी शिवशंकर राय की बेटी आकांक्षा राय और सिकरीगंज क्षेत्र के बड़ियार गांव निवासी विवेकानंद पांडेय की बेटी स्मिता पांडेय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होने की जानकारी होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

    UP Ki Awaaz 24x7
           
    up up ki awaaj up ki awaj आकांक्षा आकांक्षा राय खेल मंत्रालय गणतंत्र दिवस गोरक्षनगरी परेड योजना राष्ट्रीय सिकरीगंज हरिद्वार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसरपंच संवाद मोबाइल ऐप के माध्यम से गाँवों को सुशासन में सहयोग करने का कार्य
    Next Article “कानूनी सुरक्षा: एसपी दक्षिणी की प्रमुख पहली प्राथमिकता”
    UP ki Awaaz 24x7
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी के अध्यक्षता में देशभक्ति के  कार्यक्रम

    August 17, 2026

    डुमरियागंज मे दो द्विसीय राम-राम कुश्ती महादंगल कल

    January 16, 2026

    डुमरियागंज राप्ती तट पर हुआ हिन्दू समरसता खिचड़ी भोज

    January 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Copyright © 2026 UP Ki Awaaz 24x7 Hosted by Webmitr.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • News Source
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?